{"_id":"637671c8fe9e1f3a4f48376f","slug":"protest-stalled-almora-news-hld482353095","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने प्रशासन से वार्ता के बाद आंदोलन किया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने प्रशासन से वार्ता के बाद आंदोलन किया स्थगित
विज्ञापन
अल्मोड़ा के मल्ला महल में व्यापारियों के साथ वार्ता करते एसडीएम और एडीएम। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद जुलूस व बाजार बंदी का फैसला वापस ले लिया है। व्यापारियों ने कहा डीएम ने उन्हें तहसील को मल्ला महल में संचालित करने को लेकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। इस पर यह फैसला किया गया है लेकिन धरना जारी रहेगा।
तहसील को मल्ला महल में संचालित करने की मांग पर व्यापारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। व्यापारियों ने इस मांग पर जुलूस निकालने व बाजार बंद करने का निर्णय लिया था। बृहस्पतिवार को पहले एसडीएम व एडीएम ने व्यापारियों से वार्ता की। बाद में डीएम के साथ हुई वार्ता के बाद व्यापारियों ने यह निर्णय वापस लिया है। डीएम वंदना ने सर्किट हाउस में व्यापारियों के साथ वार्ता की। कहा कि जनहित में तहसील का संचालन मल्ला महल में होना चाहिए। डीएम ने जनहित में तहसील को लेकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन व्यापारियों को दिया। इस सार्थक वार्ता के बाद व्यापारियों ने जुलूस व बाजार बंद का फैसला स्थगित किया है।
व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील साह ने कहा धरना जारी रहेगा। कहा इस पर गंभीरता से निर्णय नहीं लिया गया तो फिर से आंदोलन होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपसचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल, दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, शहजाद कश्मीरी, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन सहित कई व्यापारी शामिल रहे।