फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over bharti Ghotala

अल्मोड़ा: भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मां पर गरजे राजनैतिक दल, युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest Over bharti Ghotala
चौघानपाटा में माल रोड पर भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग पर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्त? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में विभिन्न संगठनों ने भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग पर आंदोलन कर रहे युवाओं पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस, आप, यूकेडी सहित छात्र संगठनों ने कहा प्रदेश में हर रोज नए-नए भर्ती घोटाले सामने आ रहे हैं, जिससे हर युवा का मनोबल टूट गया है। सरकार इन घोटालों की छोटी-मोटी जांच कर इस पूरे मामले में पर्दा डालने की कोशिश में जुटी है। जब युवा इसकी सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो उन पर सरकार लाठीचार्ज कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों ने चौघानपाटा में धरने पर बैठकर सड़क जाम की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज व छात्र नेता आशीष जोशी, युवा जन संघर्ष युवा मोर्चा के संयोजक मनोज बिष्ट, धर्म निरपेक्ष युवा संयोजक के विनय किरौला के नेतृत्व में कार्यकर्ता व छात्र संगठन चौघानपाटा पहुंचे और एकजुट होकर भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश में हर रोज सामने आ रहे भर्ती घोटालों ने सरकार की जीरो टॉलरेंस के दावे को फेल साबित किया है।
विज्ञापन

प्रदेश का हर युवा आज बेरोजगारी से त्रस्त है। ऐसे में भर्ती घोटालों ने उनकी नौकरी की उम्मीद भी उनसे छीन ली है। लंबे समय से प्रदेश का हर व्यक्ति इन घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। इसके लिए देहरादून में युवा आंदोलन कर रहे थे। लेकिन सरकार ने उनकी आवाज को दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया जो गलत है। छात्र संगठनों ने कहा प्रदेश के युवाओं के साथ इस तरह का बर्ताव किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने माल रोड में बैठकर धरना दिया। इसके बाद छात्र संगठनों ने चौघानपटा से पूरे बाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। वहीं यूकेडी ने जिलाध्यक्ष निदेश जोशी के नेतृत्व में चौघानपाटा में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग पर सरकार का पुतला जलाया। आप कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चौघानपाटा पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे लगाए। सभी ने चेतावनी देते हुए कहा युवाओं पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई व भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क की जाम तो पुलिस ने उठाया
अल्मोड़ा। चौघानपाटा में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए माल रोड पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सड़क जाम हो गई। एक घंटे तक सड़क में आवाजाही बाधित रही और लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे सीओ विमल कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीष कापड़ी, धौलछीना एसओ सुशील कुमार, एसआई सौरभ भारती, एसआई सुनील धानिक ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस दौरान आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच गहमागहमी का माहौल रहा। अंत में पुलिस ने आंदोलनकारियों को शांतिपूर्वक तरीके से धरने से उठाया। आंदोलनकारियों के सड़क से उठने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
एक किमी से अधिक लंबा लगा रहा जाम
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र व अन्य संगठनों के सड़क पर धरने पर बैठने से माल रोड पर लंबा जाम लगा रहा। एक किमी से अधिक दायरे में वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यात्रियों को वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। बमुश्किल पुलिस ने आंदोलनकारियों को धरने से उठाकर जाम खोला। एक घंटे बाद जाम खुलने से यात्री व वाहन चालक अपने गंतव्य को रवाना हो सके।
विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा। जागेश्वर के गुरुड़ाबाज में विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज ने भाजपा सरकार की नीयत साफ की है। कहा भाजपा के शासन में बेरोजगारी चरम पर है और भर्ती घोटालों ने हर युवा को परेशान किया है। बावजूद इसके सरकार घोटालेबाजों को सबक सिखाने के बजाय युवाओं पर लाठी बरसा रही है। कहा जब तक भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच के आदेश जारी नहीं होते कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष विशन सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये रहे शामिल
कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, एएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन सिंह मेहरा, पूरन रौतेला, छात्र संघ अध्यक्ष पवन कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, राजेंद्र तिवारी, सुनील कर्नाटक, मनोज बिष्ट, नीरज जीना, नितिन कुमार, राहुल अधिकारी, व्यापार मंडल उप सचिव राहुल बिष्ट, अमित, अंकिता सुप्याल, भैरव बिष्ट, रश्मि तिवारी, आप के सोहित भट्ट, अखिलेश टम्टा, अरुण तिवारी, भगवत आर्य, यूकेडी केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी, प्रमोद कुमार जोशी, नगर अध्यक्ष पंकज चन्याल, कृष्ण कुमार, पुष्कर जेनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

विभिन्न संगठनों के सड़क पर धरने में बैठने से इस तरह लगा रहा माल रोड में जाम।संवाद

विभिन्न संगठनों के सड़क पर धरने में बैठने से इस तरह लगा रहा माल रोड में जाम।संवाद- फोटो : ALMORA

माल रोड पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए रैली निकालते छात्र संगठन व युवा।।संवाद

माल रोड पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए रैली निकालते छात्र संगठन व युवा।।संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed