{"_id":"6a7b630ab9ee7b7e8b05a68a","slug":"protest-held-against-the-district-development-authority-almora-news-c-232-1-shld1002-147219-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना
Tue, 11 Aug 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्वदलीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने मंगलवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के मानकों के चलते नए भवनों का निर्माण करने में लोगों को दिक्कत हो रही हैं। लोग प्राधिकरण के विरोध में धरना देते आ रहे हैं लेकिन अब तक इसे समाप्त नहीं किया गया। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, कृष्णा पांडे, शहाबुद्दीन, अख्तर हुसैन, चंद्रमणि भट्ट, ललित मोहन पंत, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, सुनयना मेहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन