Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State movement activists were honored by having shawls draped over them.

Almora News: राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Tue, 10 Nov 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 10 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
State movement activists were honored by having shawls draped over them.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर 26वें राज्योत्सव के तहत सोमवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मल्ला महल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्य आंदोलनकारियों को फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। सूचना विभाग की ओर से प्रदेश के विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन भी किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों को पुस्तिका वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं और राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य आंदोलन से जुड़ी यादें और अनुभव साझा किए। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष और आंदोलनकारियों के बलिदान को याद किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिए। इससे पूर्व सुबह विद्यालयी बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर कार्यक्रमों की शुरुआत की। जनरल बीसी जोशी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले की सभी तहसीलों में भी राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। मल्ला महल में आयोजित समारोह में मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, दायित्वधारी कुंदन सिंह लटवाल और गोविंद पिल्खवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और रघुनाथ सिंह चौहान, बिट्टू कर्नाटक, केवल सती, महेश परिहार सहित अन्य गणमान्य लोग, राज्य आंदोलनकारी और आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष से मिला उत्तराखंड, चार आंदोलनकारी सम्मानित
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। राज्य स्थापना दिवस पर तहसील सल्ट में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया गया। इस दौरान तहसीलदार आबिद अली ने चार राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कूपी निवासी मनवर सिंह, पैसिया निवासी नारायण सिंह, तहसील सल्ट निवासी हरक सिंह और मल्ली कोटली निवासी शेर सिंह शामिल रहे। तहसीलदार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य स्थापना दिवस हमें आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व उप निरीक्षक डगुला, वरिष्ठ सहायक विवेक कुमार, कनिष्ठ सहायक नुरूल हक सहित तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्याल्दे तहसील परिसर में मनाया राज्य स्थापना दिवस
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। तहसील परिसर में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी रमेश सिंह किरौला और सिरगाड़ निवासी राजेंद्र सिंह नेगी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में तहसीलदार वर्षा जलाल, रविंद्र भड़रा, किशोर कुमार, भावना उप्रेती, खुशाल गिरी और संजय कुमार सहित तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
राज्य आंदोलनकारी स्व. किशोरी लाल वर्मा को दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस पर विरासत हमर परिवार की ओर से राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय किशोरी लाल वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। उनके आवास पर पहुंचकर चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान उनके पुत्र भुवन वर्मा का सम्मान भी किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। किशोरी लाल वर्मा ने आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जेल की यातनाएं भी सहीं। उनके पुत्र भुवन वर्मा ने युवाओं से राज्य आंदोलन के इतिहास और आंदोलनकारियों के योगदान को जानने की अपील की। परिवार के संयोजक राजीव गुरुरानी ने आंदोलनकारियों के नाम पर प्रमुख संस्थानों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करने की मांग की। साथ ही आंदोलनकारियों के आश्रितों की लंबित पेंशन और एरियर का भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई। इस दौरान राजेंद्र मेहता, ईश्वर उद्या, कृष्णा तिलारा, हेमंत रावत और जितेंद्र बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed