Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Following a tradition passed down through generations, Bagwal is celebrated on Amavasya (the new moon day) instead of Diwali.

Almora News: पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा, दीपावली के बजाय अमावस्या को मनाते हैं बग्वाल

Tue, 10 Nov 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 10 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Following a tradition passed down through generations, Bagwal is celebrated on Amavasya (the new moon day) instead of Diwali.
कपकोट(बागेश्वर)। जिले में दीपावली के साथ जहां अधिकांश लोग गोवर्धन पूजा और भैयादूज का त्योहार मनाते हैं, वहीं कपकोट क्षेत्र के गढ़िया समुदाय के लोग इन पर्वों को अगले महीने मार्गशीर्ष अमावस्या को मनाएंगे। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को समुदाय के लोग आज भी पूरी आस्था और उत्साह के साथ निभा रहे हैं। इस त्योहार को कहीं गढ़ि बग्वाल तो कहीं केवल बक्वाव के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

कपकोट ब्लॉक के पोथिंग, लीली, तोली, गडेरा, कन्यालीकोट, बीथि-पन्याती, छुरिया, बैसानी, हरसिला, रीमा, पपों-रतैस और चलकाना सहित कई गांवों में यह परंपरा प्रचलित है। कर्मी, चीरा बगड़, बघर और दोबाड़ के दानू परिवार भी दीपावली पर बग्वाल नहीं मनाते। पोथिंग निवासी 72 वर्षीय भीम सिंह दानू ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धान की फसल देर से पकती है और उत्पादन भी कम होता है। इसी कारण यहां के लोग मार्गशीर्ष अमावस्या के बाद बग्वाल मनाते हैं। गर्म घाटियों में रहने वाले लोग दीपावली के बाद भैयादूज पर च्यूड़ी बक्वाव मनाते हैं। इसमें ओखली में धान कूटकर च्यूड़े बनाए जाते हैं। लीली निवासी 80 वर्षीय दान सिंह गढ़िया ने बताया कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। ग्रामीणों के बीच इसे मनाने के समय को लेकर अलग-अलग लोकमान्यताएं भी प्रचलित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed