फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest By SSJ Staff Union

एसएसजे विवि कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार, दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Protest By SSJ Staff Union
एसएसजे विवि परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठै कर्मचारी।सवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विवि प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे पदोन्नति, दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र धामी के नेतृत्व में कर्मियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी, प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लंबे समय से पदोन्नति का लाभ नहीं मिला है। कहा कि दैनिक वेतनभोगियों को लंबे समय से नियमित करने की मांग की जा रही है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कुलपति आवास से हटाए गए चार कर्मियों की शीघ्र बहाली कर कर्मचारी आवास की मरम्मत करने की भी मांग की। इस दौरान उन्होंने विवि प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह राणा, मोहन सिंह रावत, गुलाब राम, दीपक खोलिया, गणेश तिवारी, कमल जोशी, भूपाल भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed