फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest By PDS Vendor

Almora News: सस्ता गल्ला विक्रेताओं का सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Fri, 05 May 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 05 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Protest By PDS Vendor
अल्मोड़ा/भिकियासैंण। लंबित बिलों के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू के नेतृत्व में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शुक्रवार को माल रोड स्थित राजकीय खाद्यान्न गोदाम में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने से वे आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार विक्रेताओं के बिलों का भुगतान करने में असमर्थ है तो वह निशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना को बंद कर दे। आरोप लगाया कि अन्य योजनाओं का भी निशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष संजय ने कहा कि विक्रेताओं को जल्द मानदेय स्वीकृत किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा आंगनबाड़ी के अंतर्गत बांटे जाने वाले खाद्यान्न का भुगतान अग्रिम रूप से किया जाए। होम डिलीवरी योजना के तहत ठेकेदार की ओर से जो खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है वह प्रति क्विंटल पांच से आठ किलो कम है। इससे विक्रेताओं को नुकसान झेलना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा खाद्यान्न दुकान तक न पहुंचाकर सड़क में डाल दिया जा रहा है। सड़क से दुकान तक खाद्यान्न ले जाने का विक्रेताओं को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव केसर सिंह, अभय साह, नारायण सिंह बिष्ट, दिनेश गोयल, विशन सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह लटवाल, नवीन चंद्र सुयाल, भूपेंद्र मेहता, पंकज कपिल, हरीश सिंह, लीला साह, संदीप नंदा, देवेंद्र सिंह चौहान, दीपक साह, दिनेश जोशी, सुरेश सांगा, पान सिंह कड़ाकोटी, हेमा पांडेय, उमेश बिष्ट आदि थे।
इधर भिकियासैंण सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राजकीय खाद्यान्न गोदाम बरकिण्डा में सांकेतिक तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। वहां अध्यक्ष जय सिंह, महेश सिंह, मदन मेहरा ,गोपाल बिष्ट जैठा, कैलाश मठपाल, बिपिन पांडेय, शंकर सिंह, दिवान सिंह घुघत्याल, नंदाबल्लभ मठपाल मौजूद रहे।


रानीखेत में भी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का प्रदर्शन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। पुराने बिलों का भुगतान, दुकान किराया, इंटरनेट खर्च का भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को गल्ला विक्रेताओं ने राजकीय खाद्यान्न गोदाम में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान सुदूर सौनी और जालली में भी धरना-प्रदर्शन किया गया। चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और वृहद रूप दिया जाएगा। वहां सदानंद, राजेंद्र सिंह मेहरा, जयमल सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, बालम सिंह, प्रेम नाथ गोस्वामी, नवीन पंत, भीम सिंह, ललित सिंह आदि सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed