{"_id":"5f46335b8ebc3e3ca9062ee9","slug":"protest-at-hawalbagh-block-office-almora-news-hld394613560","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने हवालबाग ब्लाक कार्यालय परिसर में दिया धरना, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने हवालबाग ब्लाक कार्यालय परिसर में दिया धरना, नारेबाजी की
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम प्रधान संगठन हवालबाग ब्लॉक इकाई ने ब्लॉक कार्यालय हवालबाग परिसर में बुधवार को भी धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने जल जीवन मिशन के कार्यों को ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में वंचित हर घर को नल से जोड़ने की योजना है। इस कार्य के लिए पेयजल विभागों द्वारा योजनाओं के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं और ठेकेदारी प्रथा में यह कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने इसका विरोध किया।
मांग की कि जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाया जाना चाहिए। जिससे स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में रोजगार के सौ दिन निर्धारित हैं। इसे बढ़ाकर दो सौ दिन किया जाना चाहिए। वहीं इस योजना में दैनिक मजदूरी 201 रुपये से बढ़ाकर अन्य प्रदेशों की तरह की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संगठन मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है। मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को कई बार ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुई हैं। धरने को ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी ने भी समर्थन जताया। धरने पर प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष देव सिंह भोजक, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, उपाध्यक्ष अर्जुन मुस्यूनी, सचिव बालादत्त कांडपाल, मीडिया प्रभारी किशन सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र, भगवान सिंह, गुड्डी बिष्ट, नीलम देवी, दीपा उपाध्याय, नंद किशोर, राजेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।