{"_id":"679a6833b0de842ca905dadd","slug":"programme-orgnised-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-123454-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ‘आयरन से शक्ति-एनीमिया से मुक्ति’ थीम के साथ कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ‘आयरन से शक्ति-एनीमिया से मुक्ति’ थीम के साथ कसी कमर
Wed, 29 Jan 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड चौखुटिया में पल्स एनीमिया अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘आयरन से शक्ति-एनीमिया से मुक्ति’ थीम के साथ क्षेत्र की आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें इस अभियान के महत्व को समझाते हुए आगामी तीन फरवरी को प्रस्तावित अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आशाओं को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमजद खान ने कहा कि गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी रोकना बहुत जरूरी है ताकि गर्भावस्था के दौरान जोखिम को रोका जा सके।
उन्होंने बताया कि इसलिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महकमा आगामी तीन फरवरी को पल्स एनीमिया अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाने जा रहा है। इसके तहत विकासखंड में इस दिन क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल सक्सेना ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्यु दर को रोकना है। ब्लॉक के 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में ब्लॉक कॉर्डिनेटर खीम पाल भोज, नवीन कांडपाल, आशा जानकी देवी, तुलसी, कमला देवी, हंसी देवी समेत कई आशाओं ने भाग लिया।