फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   problems of the area shoud be solve

क्षेत्र की समस्याओं से निजात दिलाएं मंत्री जी

Thu, 17 May 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 17 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
 problems of the area shoud be solve
कार्यकर्ताओं की बैठक लेते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा का जालीखान पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री को क्षेत्र की पेयजल, स्वास्थ्य आदि समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान करने का अनुरोध किया।  

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने टम्टा को बताया कि कोटेश्वर-शशिखाल पंपिंग पेयजल योजना में कछुआ गति से काम चल रहा है। इस कारण योजना का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। जिस वजह से क्षेत्र में पेयजल किल्लत दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में उपकरणों की कमी बनी हुई है। इस कारण वह रेफर सेंटर बन चुका है। टम्टा ने फोन पर जल निगम के अधिकारियों को पेयजल योजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नंदन सिंह, मंडल मंत्री विक्रम बिष्ट, महेश्वर सिंह, श्याम बोरा, श्याम चौधरी, सुजीत चौधरी, मंगल सिंह, महेंद्र चौधरी, रघुवर दत्त, चंदन राम, सागर सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, कमल सिंह, दान सिंह, अजय पाल रावत आदि मौजूद थे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed