{"_id":"5aac0e914f1c1b3a058b5926","slug":"preparation-for-the-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचस्थानी चुनाव की तैयारियों में जुटा निर्वाचन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचस्थानी चुनाव की तैयारियों में जुटा निर्वाचन विभाग
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत और नगर पालिका चुनाव की आहट होते ही पंचस्थानी चुनाव कार्यालय में भी हलचल बढ़ गई है। पंचस्थानी चुनाव कार्यालय में इन दिनों मतदाता सूची तैयार की जा रही है। नगर पंचायतों के मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन नौ मार्च को हो चुका है। जबकि सबसे ज्यादा 13 वार्ड संख्या वाली नगर पालिका अल्मोड़ा में दावा, आपत्तियों के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में दो नगर पालिका और दो नगर पंचायतें हैं। इसमें नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में विस्तारीकरण के बाद 13 वार्ड हैं। जबकि नगर पालिका चिलियानौला रानीखेत में सात वार्ड, नगर पंचायत द्वाराहाट और भिकियासैंण में चार-चार वार्ड हैं। पंचस्थानी चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका अल्मोड़ा में 24 फरवरी को आलेख प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 23,644 थी।
विज्ञापन
इसमें 11,816 पुरुष और 11,828 महिला मतदाता शामिल हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी त्रिलोक सिंह नगरकोटी ने बताया कि दावा, आपत्तियों के बाद 19 मार्च को नगर पालिका अल्मोड़ा के मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका/पंचायत पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
चिलियानौला 949 927 1,876
द्वाराहाट 1,214 1,207 2,421
भिकियासैंण 1,449 1,352 2,801
(चिलियानौला नगर पालिका, नगर पंचायत द्वाराहाट और भिकियासैंण में मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन नौ मार्च को हो चुका है)