{"_id":"6c8b52e86d903b77a03d11ae002dc683","slug":"potato-sowing-the-seeds-reached-the-season-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू बुवाई का सीजन शुरू पर बीज नहीं पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू बुवाई का सीजन शुरू पर बीज नहीं पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू की बुवाई का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन उद्यान विभाग जिले में किसानों को आलू का बीज उपलब्ध नहीं करा सका है। किसान बाजार से महंगे दाम में आलू बीज खरीदने को मजूबर हैं। विभाग ने 838 क्विंटल बीज की डिमांड शासन को भेजी है। जिले में गगास घाटी, सोमेश्वर घाटी, जागेश्वर, शहरफाटक के अलावा अन्य इलाकों में किसान आलू की फसल की बुवाई करते हैं।
विज्ञापन
आम तौर पर पर्वतीय क्षेत्र में किसान दिसंबर दूसरे पखवाड़े में आलू बीज की बुवाई शुरू कर देते हैं। ग्रामीण इलाकों में किसानों ने फसल बोने के लिए खेत तैयार कर दिए हैं, लेकिन उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को अनुदान में बीज उपलब्ध नहीं हो पा पाया है। उद्यान विभाग किसानों को ब्लॉकों में स्थित उद्यान सचल केंद्रों के माध्यम से आलू बीज उपलब्ध कराता है, लेकिन सचल केंद्रों में ही बीज नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
इससे किसान परेशान हैं। कई स्थानों पर किसान बाजार से महंगे दाम पर आलू बीज खरीदकर बो रहे हैं। इधर जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि 15 जनवरी तक आलू की बुवाई की जाती है। शासन को 838 क्विंटल आलू बीज की डिमांड भेजी गई है। जिले में मुनस्यारी से आलू बीज की आपूर्ति होनी है। अब आलू बीज आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
दो ट्रकों में करीब 160 क्विंटल आलू बीज पहुंच गया है। जिसे शीघ्र ही किसानों को वितरित किया जाएगा। मांग के मुताबिक शेष बीज भी सप्ताहभर के भीतर पहुंचने की उम्मीद है। जिसे सचल केंद्रों के माध्यम से अनुदान पर किसानों को दिया जाएगा।