{"_id":"67deff7393d4292b230658ee","slug":"positive-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-125805-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 40 लाख रुपये से लाला बाजार के जर्जर पार्क का होगा सुधारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 40 लाख रुपये से लाला बाजार के जर्जर पार्क का होगा सुधारीकरण
Sat, 22 Mar 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के लाला बाजार स्थित नगर निगम के बदहाल पार्क के जल्द सुधारीकरण होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से पार्क के जर्जर हालत में होने से इसे बंद किया गया था। अब जल्द 40 लाख रुपये से पार्क में सुधारीकरण कर यहां लोगो की सुविधाओं का विस्तार होगा।
लाला बाजार में स्थित नगर निगम का पार्क एक वर्ष से अधिक समय से बंद है। पार्क के जर्जर हालत में होने से इस निगम ने इस बंद करने का निर्णय लिया। कभी जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी को बाजार पहुंचने वाले लोगों यहां कुछ देर ठहर कर अपनी थकान मिटाते थे लेकिन पार्क के बंद होने से लोगों के पास अब कोई दूसरा स्थान नहीं बचा। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने कहा कि लोगों की समस्या का जल्द समाधान होगा। 39.68 लाख रुपये से पार्क का सुधारीकरण कर यहां सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। इससे लोगों को राहत पहुंचेगी। संवाद