फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political Rally In Daulghat

बांग्लादेश निर्माण की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Political Rally In Daulghat
अल्मोड़ा दौलाघट में मंचासीन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व अन्य - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बांग्लादेश युद्ध में भारतीय सेना की जीत की 50 र्वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को कांग्रेस ने सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि बांग्लादेश निर्माण में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

हरीश रावत ने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान उत्तराखंड का सम्मान है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1971 में बांग्लादेश निर्माण का अभियान चला था। हमारे वीर सैनिकों के बलिदान और वीरता ने इस महान कार्य को संपन्न किया। इसी की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, राजन बाराकोटी, पीतांबर पांडेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, बालम भाकुनी, जिपं. सदस्य महेंद्र बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी, रमेश भाकुनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed