फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   political news in district.

Almora News: उत्तराखंड बनने के बाद 14 सालों में 950 वन पंचायतों का अस्तित्व हुआ खत्म

Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
political news in district.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में वन पंचायतों की स्थिति गंभीर चिंताजनक है। कभी ये पंचायतें ग्रामीणों के लिए न केवल आजीविका का स्रोत थीं बल्कि वन संरक्षण में भी ये अहम भूमिका में थीं। उत्तराखंड में 12,167 वन पंचायतें थीं लेकिन राज्य गठन के बाद इनकी संख्या बढ़ने के बजाय कम हो गई। आलम ये रहा कि बीते 14 सालों में वन पंचायत घटकर 11,217 रह गई हैं।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना परिसर के वन एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग की शोधार्थी दीपा बिष्ट ने गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी के सहयोग से शोध किया। शोध में पाया कि प्रशासनिक जटिलताएं, सरकारी नियंत्रण, वित्तीय संकट और वन सीमा विवादों के कारण पंचायतों का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने बताया कि बीते 14 वर्षों 950 वन पंचायतों का अस्तित्व खत्म हुआ है। पहले स्थानीय लोगों को वनों के संरक्षण और उपयोग का स्वतंत्र अधिकार था लेकिन अब प्रत्येक छोटे-बड़े निर्णय के लिए ग्रामीणों को वन विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है जिससे प्रक्रिया जटिल हो चुकी है। इसका असर वन पंचायतों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलावार वन पंचायतों की स्थित

वन पंचायत 2010 2025
अल्मोड़ा 2324 2089
चमोली 1509 852
चंपावत 654 571
पौड़ी 2450 2165
पिथौरागढ़ 1620 1566

- स्थानीय समुदायों को मिलकर इन पंचायतों को पुनर्जीवित करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। ताकि वनों की सुरक्षा के साथ ही उनकी आजीविका का जरिया भी बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा बिष्ट, शोधार्थी, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed