फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police personnel who were lighting the house with theft

चोरी की बिजली से घर रोशन कर रहे थे पुलिस कर्मी

Sun, 19 Aug 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 19 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police personnel who were lighting the house with theft
सल्ट पुलिस के सरकारी आवासीय भवन में लिया गया अवैध बिजली कनेक्शन। - फोटो : अमर उजाला
 सल्ट पुलिस के सरकारी आवासीय भवन में विद्युत चोरी का मामला पकड़ में आया है। ऊर्जा निगम के के लाइनमैनों ने रविवार को सल्ट थाने के समीप स्थित पुलिस कर्मियों के सरकारी आवासीय भवन में तलाशी ली तो वह दंग रह गए। यहां चोरी की विद्युत आपूर्ति हो रही थी। लाइनमैनों ने आवास से विद्युत तार, हीटर, बल्ब आदि सामग्री जब्त कर ली है। इस मामले की जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ को भी दे दी गई है। 
विज्ञापन


सल्ट थाने के समीप पुलिस कर्मचारियों का सरकारी आवासीय भवन है। पुलिस विभाग ने आवासीय भवन के लिए संयोजन भी नहीं ले रखा है। इस आवासीय भवन में काफी लंबे समय से विद्युत चोरी की शिकायतें मिल रही थी। रविवार को विद्युत विभाग के लाइनमैनों ने पुलिस कर्मियों के आवासीय भवन की तलाशी ली तो वह हैरान रह गए।  इस सरकारी आवास में चोरी से बिजली जलाई जा रही थी। चोरी की बिजली से हीटर में खाना तक बन रहा था। थाने के आगे से गुजर रही विद्युत लाइन में पुलिस कर्मियों ने कटिया डालकर इसके तार को सरकारी आवासीय भवन तक पहुंचाया था। लंबे समय से विद्युत चोरी होने के कारण विद्युत विभाग को लाखों रुपये की चपत लगने का अनुमान है। लाइनमैनों ने बताया कि चार साल पहले भी इस आवासीय भवन में विद्युत चोरी करने का मामला पकड़ा गया था।
विज्ञापन


कटिया डालकर की जा रही थी बिजली की चोरी 
मौलेखाल। सल्ट पुलिस थाने के आगे से गुजर रही विद्युत लाइन में पुलिस कर्मियों ने कटिया डालकर इसके तार को सरकारी आवासीय भवन तक पहुंचाया था। पिछले लंबे समय से यह खेल चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-लाइनमैनों से पुलिस के सरकारी आवासीय भवन में विद्युत चोरी करने की सूचना मिली है। सोमवार को मौका मुआयना किया जाएगा। इसके बाद संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

सुनील कुमार, एसडीओ विद्युत विभाग रानीखेत।
 
आवासीय भवन में लंबे समय से कोई पुलिस कर्मी नहीं रह रहा था। विद्युत कर्मियों ने इस सबंध में पुलिस विभाग को कोई सूचना भी नहीं दी है। इस भवन में प्रकाश के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगा हुआ है। 
हरीश प्रसाद, पुलिस उप निरीक्षक सल्ट।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed