फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people given information.

Almora News: देवउठनी एकादशी 23 को, मांगलिक कार्य होंगे शुरू

Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
people given information.
अल्मोड़ा। देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी और इस तिथि से सभी मांगलिक कार्य शुरू होंगे। इसकी तिथि को लेकर लोगों में बने असमंजस को पंडित डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने दूर किया है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि 22 नवंबर की रात 9.12 बजे से देव उठनी एकादशी शुरू होगी और इसका समापन 23 नवंबर को होगा। उदयातिथि के अनुसार देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को ही मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु भगवान अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागेंगे। इसके बाद से ही विवाह, उप नयन संस्कार समेत सभी मांगलिक कार्य शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि तुलसी विवाह और तुलसी उद्यापन 24 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन



देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें

-पीले रंग का वस्त्र, पीला फल और पीला अनाज भगवान विष्णु को अर्पण करते हुए इन्हें जरूरतमंदों को दान करें।

-भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें।

-विष्णु मंदिर में सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed