{"_id":"673a2a2cf2a1ed130b0d8ff3","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-120256-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कृषि विभाग ने कीटनाशक आपूर्तिकर्ता फर्म के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कृषि विभाग ने कीटनाशक आपूर्तिकर्ता फर्म के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
Sun, 17 Nov 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भिकियासैंण ब्लॉक में किसानों को कालातीत कीटनाशक बांटने के मामले में कृषि विभाग ने कीटनाशक की आपूर्ति करने वाली फर्म निर्मला ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोप में केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में कृषि रक्षा अधिकारी आनंद गोस्वामी ने बताया कि जैम पोर्टल के माध्यम से कृषि विभाग ने 17 अगस्त 2023 को निर्मला ऑर्गेनिक्स को बज्रशक्ति (कार्बनडाजिम 12 प्रतिशत और मैकोजेब 63 प्रतिशत) की 500 किलोग्राम आपूर्ति का अनुबंध जारी किया था। अनुबंध के तहत 23 सितंबर 2023 को फर्म ने 2,25,000 रुपये के बिल पर यह रसायन विभाग को उपलब्ध कराया। इसे जिले के कई विकासखंडों के कृषि केंद्रों के माध्यम से वितरित किया जा रहा था लेकिन 13 नवंबर 2024 को प्राप्त शिकायत में सामने आया कि फर्म ने पैकिंग में कूटरचना करते हुए पुराने बैच नंबर, निर्माण तिथि और अंतिम उपयोग तिथि को नई तिथियों से बदल दिया। इस धोखाधड़ी के कारण कृषकों को भ्रमित किया गया और विभाग की छवि धूमिल हुई। बताया कि वर्तमान में रसायन का वितरण रोक दिया गया है और बचा हुआ स्टॉक बफर गोदाम में मंगाया गया है।
कृषि विभाग ने निर्मला ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोप में केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा।