{"_id":"66bf8f6be472ad7ca9007ab6","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-230-1-pth1001-116811-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धारचूला के मलघाट में बंद सड़क खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धारचूला के मलघाट में बंद सड़क खुली
Fri, 16 Aug 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/धारचूला। सीमांत जिले में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से काफी आवाजाही होने से बाजार में रौनक रही। महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व के लिए खरीदारी की। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। सीमांत में बीते दिनों हुई बारिश से अभी 19 सड़कें बंद चल रही हैं। धारचूला के मलघाट में बंद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है।
जिले में सीमा क्षेत्र की धापा-मुनस्यारी मार्ग चिलमधार के पास बंद है। ग्रामीण क्षेत्र की बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकुना, एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, होकरा-नामिक, छिरकिला-जम्कू, सोबला-उमचिया, डीडीहाट-आदीचौरा-हुनेरा, बलुवाकोट-पय्यापौड़ी सड़कें भूस्खलन, मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। इनके अलावा मदकोट-बोना, कोटाकांडा-धुरा-मुनस्यारी, झूलाघाट-बलतड़ी, ड्योरा-बारमो, मालाकोट-लोध-डोकुला, मुनस्यारी-नाचनी-बांसबगड़-पांगरपानी, कालिका-खुमती, नाचनी-भैंसकोट सड़कें मलबा आने से बंद हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क मलघाट के पास बीआरओ ने खोल दी है। इससे लोगों को राहत मिली है। संवाद