फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face prolems for drinking water.

उपेक्षा से नाराज आंदोलनकारी अब लड़ेंगे आर पार की लड़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
People face prolems for drinking water.
ताड़ीखेत में क्रमिक अनशन पर बैठे बुजुर्ग पूर्व सैनिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
ताड़ीखेत में पानी की समस्या को लेकर पांचवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने अब आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। अनशन को पूर्व सैनिकों का भी समर्थन मिल रहा है। पांचवें दिन 83 वर्षीय पूर्व सैनिक अनूप सिंह गुसाईं भी क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

ताड़ीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले ताड़ीखेत जन मिलन केंद्र में पिछले पांच दिनों से क्रमिक अनशन चल रहा है लेकिन अभी तक पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अब आंदोलनकारी आर पार की लड़ाई का मन बनाने लगे हैं। तीन पेयजल योजनाएं होने के बावजूद ताड़ीखेत के लोगों को आए दिन पानी की समस्या से दो चार होना पड़ता है। पूर्व सैनिक अनूप सिंह के साथ दीपक जोशी भी क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

विभागों पर अनशनकारियों की मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाया गया। तय हुआ कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो चक्काजाम के साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। क्रमिक अनशन के समर्थन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, प्रधान मंजीत भगत, हिमांशु फर्त्याल, सतीश कुमार, दीपक जोशी, चंद्रभानु मेहरा, बसंत उपध्याय, रवि अधिकारी, गौरव पंत, बसंत उपध्याय, लक्ष्मण खाती, मदन सिंह बिष्ट, दीपक रौतेला, रमेश जोशी, बसंत सिंह आदि भी बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों से आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट गहराया
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया बाजार सहित दर्जनभर गांवों में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से पानी का संकट है। रविवार को भी पेयजल आपूर्ति सुचारु होने के आसार नहीं हैं। कोरोना काल में गेहूं की कटाई, मढाई के कार्य के बीच पेयजल किल्लत ने लोगों को रुलाकर रख दिया है।

अखेती में स्थित पंप हाउस से चौखुटिया बाजार के अलावा गनाई, पीपलधार, दिगौत, फुलई, धुधलिया बिष्ट, धुधलिया महर, वेतनधार, बोरागांव, कुरमांण, उडलीखान व नागाड़ सहित दर्जनभर ग्राम पंचायतों को पेयजल की आपूर्ति होती है लेकिन पिछले दो दिनों से संबंधित सभी क्षेत्रों में आपूर्ति ठप है। बताया गया कि कि पंप हाउस में आई खराबी के चलते समस्या पैदा हुई है। जल संस्थान चौखुटिया के जेई संदीप आर्या ने बताया कि पहले दिन बिजली की पर्याप्त आपूर्ति न होने से पंपिंग नहीं हो सकी जबकि दूसरे दिन पंप का स्टाटर फूंकने से पंप नही चल पाए हैं। बाजपुर से मैकेनिक को बुलाया गया है। पंप ठीक होने में समय लग सकता है जिसके चलते रविवार को भी पेयजल आपूर्ति होना मुश्किल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed