फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: लगभग दो हजार बच्चों ने सरकारी स्कूल को बोला टाटा बॉय

Fri, 15 Dec 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 15 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में पिछले साल के मुकाबले इस साल 1959 छात्र-छात्राओं की संख्या कम हुई है। शिक्षा विभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। हालांकि विभाग ने इस आंकड़े पर चिंता जताते हुए अभिभावकों के निजी स्कूल की ओर रुझान और पलायन को कारण बताया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से मिल आंकड़े के मुताबिक जिले में 1247 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। बीते पांच शिक्षा सत्रों की बात करें तो वर्ष 2018-19 में 23243 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। वहीं, वर्ष 2022-23 में इनकी संख्या 21239 रह गई है। विभाग ने गांवों से पलायन और निजी स्कूलों की ओर रुख करना इसकी वजह बताई है। लगातार कम हो रही छात्र संख्या से शिक्षा विभाग भी चिंतित है। इधर, लोगों का आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधरी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

शिक्षा सत्र का वर्ष पंजीकृत विद्यार्थी
वर्ष 2018-19 23243
वर्ष 2019-20 21763
वर्ष 2020-21 21417
वर्ष 2021-22 23198
वर्ष 2022-23 21239
विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। गांवों से हो रहे पलायन से भी छात्र संख्या पर असर पड़ रहा है। इस पर सुधार किया जाएगा।- अत्रेश सयाना, जिला शिक्षाधिकारी(प्रारंभिक), अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed