फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: सात साल बाद भी धरातल पर नहीं उतरा अंतरराज्यीय बस अड्डा

Mon, 02 Oct 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 02 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में अंतरराज्यीय बस अड्डा सरकारी मशीनरी की सुस्ती का खामियाजा भुगत रहा है। सात साल भी यह बस अड्डा धरातल पर नहीं उतर सका और इसे किराए के भवन से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। लंबे समय पूर्व इसके लिए पूरी धनराशि मिल चुकी है। इसके बावजूद अब तक निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में किराए के भवन में संचालित बस अड्डे से मुक्ति दिलाने के लिए वर्ष 2016 में लोअर माल रोड वर्कशॉप में 14.66 करोड़ रुपये से आईएसबीटी का निर्माण शुरू किया गया। तब यात्रियों को आईएसबीटी में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी। सात साल का लंबा समय बीतने के बाद भी इसका निर्माण पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यदायी संस्था को पूरा बजट भी मिल चुका है लेकिन निर्माण कार्य पूरा कर इसे धरातल पर उतारने में उसके पसीने छूट रहे हैं। निर्माण कार्य और संचालन कब होगा, इसका स्पष्ट जवाब अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं। इन सब के बीच विकास के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कैंटीन और बैठने के लिए मिलती बेहतर सुविधा
अल्मोड़ा। अपर माल रोड में किराए में संचालित बस अड्डे में यात्रियों के सुविधाएं नहीं हैं। यहां बैठने के लिए पर्याप्त स्थान और शौचालय की सुविधा नहीं है। अंतरराज्यीय बस अड्डे में कैंटीन सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार की योजना है लेकिन इन सुविधाओं का लाभ कब तक यात्रियों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 बस का होता है संचालन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो से हर रोज कई मार्गों पर 30 बस का संचालन होता है। वर्तमान में संचालित बस अड्डे में एक बस खड़ी करने की जगह नहीं है। मुख्य सड़क पर बस खड़ी कर यात्रियों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे आए दिन जाम के हालात पैदा किए रहे हैं। अन्य बस को वर्कशॉप में खड़ा करना निगम की मजबूरी बन गया है। संवाद


आईएसबीटी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है जिसके निगम को हस्तांतरण का इंतजार है। हस्तांतरित होने के बाद ही इसका संचालन शुरू होगा।
राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed