फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PM Modi Pithoragarh visit Helipads started being searched for PM possible visit to Jageshwar Dham

पीएम का पिथौरागढ़ दौरा: जागेश्वर धाम भी आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, हेलीपैड की तलाश में जुटा जिला प्रशासन

Sat, 30 Sep 2023 05:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 30 Sep 2023 05:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री का 11 और 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ दौरा प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए डीएम के नेतृत्व में कई विभागों की टीम शौकियाथल पहुंची और हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम निर्माणाधीन सड़क होते हुए जागेश्वर पहुंची। 

विज्ञापन
PM Modi Pithoragarh visit Helipads started being searched for PM possible visit to Jageshwar Dham
PM Narendra Modi - फोटो : Twitter/ MyGovIndia

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के लिए संभावित दौरे को देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। पीएम के हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए हेलीपैड की तलाश की जा रही है। इन्हें उतारने के लिए मानकों के अनुसार हेलीपैड तलाशना और इन्हें दुरुस्त करना प्रशासन के सामने किसी चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री का 11 और 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ दौरा प्रस्तावित है। इसी बीच उनके जागेश्वर धाम पहुंचने की सुगबुगाहट है। प्रशासन ने इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन वह पीएम के दौरे की तैयारी में जुटा है। चर्चा है कि प्रशासन के पास पहले ही पीएम के जागेश्वर धाम के दर्शन का कार्यक्रम पहुंच चुका है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए डीएम विनीत तोमर के नेतृत्व में कई विभागों की टीम शुक्रवार को शौकियाथल पहुंची और हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम निर्माणाधीन सड़क होते हुए जागेश्वर पहुंची। टीम ने गुरुड़ाबांज स्थित दोनों हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जागेश्वर धाम पहुंच सकते पीएम मोदी
जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ दौरे के दौरान ही पीएम मोदी जागेश्वर धाम पहुंच सकते हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए जल्द उनके हेलीकॉप्टर उतारने के लिए उपयुक्त हेलीपैड का चुनाव कर इसे दुरुस्त करना होगा। वहां एसडीएम एनएस नगन्याल, तहसीलदार बरखा जलाल, जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र भट्ट सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि अधिकारी पीएम के दौरे का आधिकारिक पत्र मिलने से मना कर रहे हैं तो वहीं इसकी संभावना भी जता रहे हैं। 

ये भी पढ़ें...देहरादून:  सीएम के स्वागत समारोह में अव्यवस्थाएं, देखते ही देखते उमड़ पड़ी भीड़...कप्तान ने दिए जांच के आदेश

हेलीपैड का चुनाव चुनौती
यदि प्रधानमंत्री मोदी जागेश्वर पहुंचे तो उनके हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड को तलाशना निश्चित तौर पर चुनौती होगा। पीएम की फ्लीट में सेना के तीन एमआई हेलीकॉप्टर चलते हैं। सुरक्षा कारणों से पीएम के हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड दूर भी नहीं बनाया जा सकता है। शौकियाथल से वाया पक्की सड़क जागेश्वर की दूरी करीब 16 किमी पड़ती है। सड़क की हालत भी दयनीय है। शौकियाथल से निर्माणाधीन सड़क से जागेश्वर की दूरी करीब सात किमी है जिस पर जल्द डामरीकरण भी संभव नहीं है। ऐसे में नजदीकी हेलीपैड का चुनाव और वहां से जागेश्वर तक सड़क को चकाचक करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed