फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: दो वर्षों से लैब में अटकी 56 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच

Thu, 17 Aug 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री को रोककर लोगों की सुरक्षा के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखने को लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट लैब से बाहर नहीं आ पा रही है। बीते दो वर्षों में लिए गए 284 सैंपल में से 56 सैंपल की रिपोर्ट अब तक विभाग को नहीं मिल सकी है। ऐसे में विभाग के लिए घटिया गुणवत्ता की खाद्य सामग्री की पहचान करना और इसकी बिक्री को रोकना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2022 में जिले भर की कई दुकानों से दूध, पनीर, मसाले, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री के 162 सैंपल भरे गए थे जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इनमें से 24 नूमने फेल मिले और विभाग ने संबंधित व्यापारियों पर 60 हजार का जुर्माना लगाया। वर्ष 2023 में अब तक 122 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से छह सैंपल फेल हुए हैं। संबंधित व्यापारियों से विभाग ने 3.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। हैरानी की बात ये है कि इनमें से 56 नमूनों की जांच प्रयोगशाला में अटकी है जिसका विभाग को इंतजार है। विभाग के लिए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखना और घटिया सामग्री की बिक्री रोकना मुश्किल है। समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने से लोगों को घटिया गुणवत्ता की सामग्री पहुंच रही है जिसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी नहीं, दुकानों तक पहुंच हुई मुश्किल
अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक जिले में 3546 प्रतिष्ठान विभाग में पंजीकृत हैं। बगैर पंजीकरण के संचालित प्रतिष्ठानों की संख्या इससे कई गुना अधिक है। विभाग के लिए इन दुकानों तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसा इसलिए है कि जिले में सहायक खाद्य सुरक्षा के स्वीकृत चार पदों के सापेक्ष सभी रिक्त चल रहे हैं। एकमात्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए सभी दुकानों तक पहुंच बनाते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को परखना इन हालात में मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग लगातार खाद्य सामग्री की जांच करता है। इसके लिए अभियान भी चलाया जाता है। अधिकारियों की कमी है। इसके बाद भी लोगों को गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
नंद किशोर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed