फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pediatrician Return Relief

बाल रोग विशेषज्ञ के लौटने से राहत, अब भी अन्य डॉक्टर के अवकाश में रहने से दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Pediatrician Return Relief
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के एक सप्ताह बाद अवकाश से लोटने पर मरीजों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अब भी फिजिशियन और रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने से रोगियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। उधर बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने से भी मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन

जिला और महिला दोनों अस्पतालों में एक-एक बाल रोग विशेषज्ञ नियुक्त हैं, जबकि बेस अस्पताल में एक भी बाल रोग विशेषज्ञ की तैनात नहीं हैं। पिछले दिनों जिला और महिला दोनों अस्पतालों के बाल रोग विशेषज्ञ एक साथ अवकाश पर चले गए थे। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ लौट आए हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने ओपीडी में मरीज देखे। हालांकि महिला अस्पताल की एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ अब भी अवकाश पर हैं, लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टर के लौट आने से मरीजों को राहत मिली है। फिलहाल जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, फिजिशियन अवकाश पर हैं, जबकि अस्थि रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक उच्च शिक्षा के लिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ ने भी जिला अस्पताल में ओपीडी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed