{"_id":"6a205187625b5f55d4004fb9","slug":"parking-crisis-in-dharanaula-increases-traffic-jam-problem-almora-news-c-232-1-alm1019-144295-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धारानौला में पार्किंग संकट से बढ़ी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धारानौला में पार्किंग संकट से बढ़ी जाम की समस्या
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के धारानौला क्षेत्र में पार्किंग की बड़ी समस्या है। यहां पार्किंग स्थल के अभाव में लोग अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करने को मजबूर हैं जिससे अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और वाहन चालकों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अब तक इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। धारानौला अल्मोड़ा नगर का व्यस्त इलाका है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय वाहन गुजरते हैं। साथ ही जागेश्वर धाम, चितई मंदिर और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले पर्यटक भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े कर दिए जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार वाहन चालकों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार जाम की वजह से एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। व्यापारियों का कहना है कि जाम की समस्या का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से धारानौला में स्थायी पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
क्या बोले लोग
धारानौला में पार्किंग न होने से यहां जाम की समस्या पैदा होती है जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-गोपाल मेहरा, स्थानीय
--
पार्किंग की सुविधा न होने से लोग सड़क किनारे दुकानों के आगे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे कारोबार भी प्रभावित होता है। -मनोज कांडपाल, व्यवसायी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
धारानौला में चार जगहों पर पार्किंग स्थल का चयन किया गया है जिसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। -रवि शंकर जोशी, एई, जिला विकास प्राधिकरण, अल्मोड़ा