फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Paid tribute to forest personnel martyred in Binsar forest fire

Almora News: बिनसर वनाग्नि में शहीद हुए वन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to forest personnel martyred in Binsar forest fire
अल्मोड़ा। ईनाकोट में शनिवार को हुई विभिन्न संगठनों की बैठक में 13 जून 2024 को बिनसर वनाग्नि में शहीद हुए वन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने मृतकों के परिजनों को स्थायी नियुक्ति देने, घायलों को जांच के लिए दिल्ली जाने का यात्रा व्यय के साथ ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही फायरवाचारों की नियुक्ति 10 माह के लिए करने, वन विभाग और समुदाय के मध्य संवाद बढ़ाने, नई अग्निबटियाओं का निर्माण करने की मांग की। अध्यक्षता प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनील बाराकोटी और संचालन महासचिव मदन सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी, पारिस्थितिकी विकास समिति सुनौली के अध्यक्ष सुशील कांडपाल, पूर्व प्रधान अशोक भोज, संसाधन पंचायत के गीतांशु जोशी, चंपा मेहता, पूजा बोरा, हंसी पंत, राजेंद्र सिंह, रीता लोहनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

इधर वन्य जीव विहार स्थित स्वागत कक्ष में हुई श्रद्धांजलि सभा बिनसर वन्य जीव विहार में 13 जून 2024 हुए अग्निकांड में जान गवाने वाले वन कर्मियों काे याद किया गया। सिविल सोयम वन प्रभाग के डीएफओ प्रदीप धौलाखंडी ने कहा कि अभयारण्य में जंगल और पर्यावरण की रक्षा करते हुए कर्मचारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी पुण्य तिथि हर वर्ष उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाती है। वहां वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल, वन दरोगा मोहित कुमार आर्या, अस्मिता सैनी, प्रशांत चंद्र, महेंद्र सिंह मटेला, किरन तिवारी, करन सिंह धामी, रिंकी नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed