फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Overnight shift from the liquor store commotion

रातों रात शराब की दुकान शिफ्ट करने से हंगामा

Thu, 11 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 11 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Overnight shift from the liquor store commotion
मौके पर पहुंच कर दुकान बंद करवाते तहसील समन्वयक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की दुकान को रातों रात बद्रीनाथ मार्ग बाजार में शिफ्ट करने से आक्रोशित लोगों ने दुकान के बाहर नारेबाजी कर दुकान का शटर बंद कर दिया। जन विरोध को देखते हुए मौके पर पहुंचे तहसील समन्वयक ने दुकान पूर्व में आवंटित स्थान चांदीखेत में ही खोलने को कहा। इस दौरान लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

अंग्रेजी शराब की दुकानों के संचालक ने चांदीखेत बाजार में स्थापित शराब की दुकान को रातों रात चांदीखेत से शिफ्ट कर चौखुटिया बाजार के बद्रीनाथ मोटर मार्ग की एक दुकान में भी खोल दिया। इसकी भनक लगते ही आक्रोशित निकटवर्ती क्षेत्र के लोगों ने शराब की दुकान के विरोध में नारेबाजी करते हुए दुकान का शटर बंद कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे तहसील समन्वयक बलवंत सिंह कठायत ने दुकान के संचालकों से दुकान बंद करने और  सरकार द्वारा चांदीखेत में आवंटित दुकान के माध्यम से ही शराब बिक्री करने को कहा। उन्होंने शराब की दुकान मनमाने ढंग से शिफ्ट करने पर भी नाराजगी जताई।   
विज्ञापन


इस मौके पर लोगों ने उन्हे डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें कहा गया है कि अंग्रेजी शराब की दुकान के मलिक ने अपनी दुकान चांदीखेत से शिफ्ट कर रातों रात चौखुटिया बाजार के बद्रीनाथ मोटर मार्ग में खोल दी है। इस स्थान पर दर्जनभर महिलाएं अपनी दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करती हैं। दुकान से स्कूल, कालेज और मेडिकल क्लिनिकों की दूरी भी काफी कम है जिसके चलते माहौल बिगड़ने की पूरी संभावना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में शराब की दुकान शीघ्र बंद न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। विरोध जताने वालों में चाय विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, गणेश बुधोड़ी, पूरन संगेला, हीरादेवी, हेमा तिवारी, शोभा हर्बोला, तुलसी संगेला, प्रेमा देवी, आशा देवी, पुष्पा देवी,  नारायण रौतेला, गोविंद जोशी, मोहन जोशी, ख्याली वर्मा, महेश अटवाल, नंदन अधिकारी, ईश्वर दत्त कांडपाल, बिशन सिंह व दयानंद सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed