{"_id":"5eeb1a898ebc3e431f7ff5df","slug":"outcry-for-water-somewhere-precious-water-is-being-destroyed-somewhere130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पानी के लिए हाहाकार, कहीं बरबाद हो रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पानी के लिए हाहाकार, कहीं बरबाद हो रहा पेयजल
विज्ञापन
द्वाराहाट में लीकेज के कारण बरबाद होता पानी।
- फोटो : AMAR UJALA
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कहीं पाइन के पानी के लिए मारामारी हो रही है और कहीं पेयजल की बर्बादी हो रही है। नगर के मुख्य चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर जल संस्थान के पेयजल पाइप लाइनों में लीकेज होने से भारी जलभराव हो रहा है, लेकिन विभाग सोया है।
विज्ञापन
नगर के मुख्य चौराहे पर विगत एक सप्ताह से लीकेज होने के बावजूद विभाग द्वारा इसे ठीक नहीं किया गया। यही नहीं दूनागिरी मोटर मार्ग पर त्रिमूर्ति चौराहे के आगे व पीछे दो स्थानों पर भी पानी लीकेज हो रहा है। जिससे लोगों को इधर उधर जाने में भारी परेशानी हो रही है।
वहीं दुकानों के आगे हो रहे जलभराव से व्यापारियों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मठपाल ने बताया कि मुख्य चौराहे पर एक सप्ताह से पेयजल लाइन से भारी मात्रा में पानी लीकेज हो रहा है। लेकिन नगर पंचायत व जल संस्थान को कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
नजदीकी व्यापारियों का कहना है कि,पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। लेकिन नगर पंचायत व जल संस्थान दोनों विभाग आंखें मूंदे हुए हैं।