{"_id":"68a0cc9f7981b391b60a7421","slug":"organizing-dance-and-singing-auditions-almora-news-c-232-1-shld1003-132365-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नृत्य एवं गायन ऑडिशन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नृत्य एवं गायन ऑडिशन का आयोजन
Sat, 16 Aug 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मेला समिति की ओर से शनिवार को मंदिर परिसर में नृत्य एवं गायन ऑडिशन का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। और अपनी प्रतिभा दिखाई।
शनिवार को नृत्य ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से निर्णायक मंडल की ओर से दोनों वर्गों से 10-10 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल और फाइनल राउंड के लिए किया गया। गायन ऑडिशन में 55 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा, जिसमें से दोनों वर्गों से पांच-पांच प्रतिभागियों को चयनित किया गया। अनिल सनवाल, मोहन जोशी, राजेंद्र तिवारी, ममता वाणी भट्ट निर्णायक रहे। समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि नंदा देवी मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को संजोने का एक माध्यम भी है। यहां मुख्य संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट, मनोज सनवाल, व्यवस्थापक अनूप साह, मेला सह संयोजक रवि गोयल, अमित साह, कुलदीप मेर, कपिल मल्होत्रा, नमन बिष्ट, हितेश वर्मा, हरीश कनवाल, मनोज भंडारी, दयाकृष्ण परगाई, पंकज परगाई, पार्षद अंजू बिष्ट, साहिल कुमार, रौशन बनौला, हरीश भंडारी आदि मौजूद रहे।