फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   OPD Patient Hike In Almora

जिला अस्पताल की ओपीडी 400 के पार पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
OPD Patient Hike In Almora
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लगातार बदल रहे मौसम से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी बुधवार को 487 रही। सुबह से अस्पताल में मरीजों की कतार रही।
विज्ञापन

मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव से जिला अस्पताल में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में बुधवार को ओपीडी 487 रही। मरीजों की अधिक संख्या के चलते डॉक्टर कक्षों के बाहर मरीज इंतजार करते देखे गए। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बुखार, जुकाम और पेट दर्द के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को साफ स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी है। दूषित पानी के सेवन से जल जनित रोग फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

कोट
उबला हुआ पानी पीयें। बासी भोजन न खाएं। जंक फूड के सेवन करने से बचे। धूप में निकलने पर छाता का इस्तेमाल करे। ठंडी चीजों के सेवन से बचे। यदि कोई दिक्कत होती है तो तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरीश आर्या, फिजीशियन जिला अस्पताल अल्मोड़ा
कोरोना संक्रमित निकला बच्चा
अल्मोड़ा। नगर में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में परीक्षण कराने आए 20 लोगों में से एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव निकला। जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल भी लिए गए। रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है। संवाद

बागेश्वर में मिला एक कोरोना संक्रमित
बागेश्वर। बागेश्वर में बुधवार को एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया। अब जिले में कोरोना के 10 सक्रिय मामले हो गए हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया ने बताया कि जिले में इस बार अब तक कोरोना संक्रमण के 48 मामले सामने आ चुके हैं। 38 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। बुधवार को 57 लोगों के सैंपल लिए गए। एक संक्रमित पाया गया। बुधवार को एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed