फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   OPD of government hospital increased due to increase in cold, fever patients

सर्दी, बुखार के मरीज बढ़ने से बढ़ी सरकारी अस्पताल की ओपीडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
OPD of government hospital increased due to increase in cold, fever patients
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उमड़ी मरीजों की भीड़। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में इन दिनों सर्दी बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। इससे अस्पताल में ओपीडी बढ़ने लगी है। अस्पताल में विभिन्न तरह के रोगों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। रोजाना औसतन ओपीडी 450 के पार पहुंच रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी अस्पताल में भारी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सुबह के समय पर्ची काउंटर में मरीजों की लाइन लगी रही। इसके साथ ही फिजिशियन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, दंत रोग आदि कक्षों समेत अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, खून जांच के लिए भी मरीज कतार में खड़े रहे। पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि इन दिनों औसतन ओपीडी 450 से अधिक पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को भी 285 ओपीडी हुई। उन्होंने बताया कि अधिकतर रोगी बुखार, सर्दी- जुकाम, उल्टी-दस्त के हैं। सर्दी, जुकाम और बुखार के संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed