फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One more injured in Marchula bus accident dies

Almora Bus Accident: मरचूला बस हादसे के एक और घायल ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 38

Tue, 12 Nov 2024 12:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Nov 2024 12:57 PM IST
सार

मरचूला में चार नवंबर को हुए बस हादसे में घायल एक और युवक का मौत हो गई है। घायल तुषार पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम बारात मला ने मंगलवार को उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
One more injured in Marchula bus accident dies
अल्मोड़ा बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सल्ट विकासखंड के मरचूला में नौ दिन पूर्व हुए बस हादसे के एक और घायल की मौत हो गई है। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 38 हो गई है। 25 घायलों का उपचार चल रहा है।

चार नवंबर को सल्ट ब्लॉक के मरचूला में यात्रियों से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में घायल हुए तुषार कुमार पुत्र बालकिशन की बीते रात उपचार के दौरान मौत हो गई। तुषार की हालत पहले दिन से ही बेदह गंभीर बनी हुई थीं। वह आईसीयू में था।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे तुषार ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक का ऋषिकेश स्थित श्मशानघाट पर ही अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में 36 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 27 लोग घायल हो गए थे। इन घायलों में एक ऋषिकेश एम्स में भर्ती पौड़ी गढ़वाल के ग्राम जगदेई निवासी राहुल बडोला की सोमवार की सुबह मौत हो गई थीं। अभी भी कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed