{"_id":"655e4e31af012337610006c4","slug":"one-got-injured-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-5239-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज
Thu, 23 Nov 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव की रंजिश में एक युवक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में युवक को गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के बांसगली निवासी मनोज बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि मंगलवार देर शाम वह पोस्ट ऑफिस के पास वाहन पार्क कर रहा था। इसी बीच आरोपी दीपक सिराड़ी निवासी सिराड़ हाल निवासी जोशीखोला मौके पर पहुंच गया जो छात्रसंघ चुनाव से रंजिश रखता था। आरोप है कि दीपक ने मनोज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसके सिर, मुंह, नाक और कान में चोट आई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायल ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया जहां उसके सिर में टांके लगाए गए। बुधवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द कार्रवाई होगी। संवाद