फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One drug license will be suspended, the purchase and sale of two firms will be stopped.

Almora News: एक औषधि लाइसेंस निलंबित होगा, दो फर्मो की क्रय-विक्रय रोकी

Thu, 14 May 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
One drug license will be suspended, the purchase and sale of two firms will be stopped.
मेडिकल स्टोर में  जांच करती औषधि निरीक्षक पूजा जोशी। स्वयं
अल्मोड़ा। खाद्य व औषधि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। नियमों के उल्लंघन पर एक फर्म के औषधि लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। दो फर्मों की क्रय व बिक्री को रोक दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के बसोली, ताकुला क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों और मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्मों के अभिलेखों, औषधियों के भंडारण, क्रय-विक्रय विवरण, लाइसेंस संबंधी अभिलेखों और औषधियों की गुणवत्ता से संबंधित मानकों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के समय कुछ प्रतिष्ठानों में औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि जनस्वास्थ्य व सार्वजनिक हित के दृष्टिगत बसोली में एक फर्म के औषधि लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई। बसौली में एक और ताकुला में एक फर्मों की क्रय व बिक्री गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की संभावित स्वास्थ्य संबंधी जोखिम की स्थिति उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन


संदेहास्पद गुणवत्ता वाली औषधियों के दो नमूने लिए

निरीक्षण के दौरान संदेहास्पद गुणवत्ता वाली औषधियों के दो नमूने परीक्षण और विश्लेषण के लिए संग्रहित किए गए। इन्हें जांच के लिए विधिवत राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य व औषधि प्रशासन ने सभी औषधि विक्रेताओं व संबंधित प्रतिष्ठानों औषधियों के भंडारण, विक्रय व अभिलेखों के रखरखाव में निर्धारित मानकों, नियमों का पालन करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed