{"_id":"615b4b1e8ebc3e61ed44f70f","slug":"one-dead-in-accident-almora-news-hld4402983177","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याल्दे के गैरखेत में ट्रैक्टर पल्टा, सत्रह वर्षीय छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याल्दे के गैरखेत में ट्रैक्टर पल्टा, सत्रह वर्षीय छात्र की मौत, दो घायल
विज्ञापन
गैरखेत-कलझीपा मार्ग में गैरखेत में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील के अंतर्गत पटवारी क्षेत्र रोटापानी के गैरखेत में एक ट्रैक्टर पलटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए 35 किमी दूर सीएचसी भिकियासैंण लाया गया। यहां से एक घायल को रामनगर रेफर किया गया है जबकि दूसरी घायल महिला का भिकियासैंण अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गैरखेत-कलझीपा मार्ग निर्माणाधीन है। मार्ग पर काम पर लगा एक ट्रैक्टर रोटापानी के पास असंतुलित होकर आयुर्वेदिक अस्पताल गैरखेत के पीछे सड़क से नीचे पलट गया। जिससे ट्रैक्टर में सवार भावेश (17) पुत्र दिनेश चंद्र निवासी ग्राम कलझीपा जोशी, संजय नैलवाल (23), रमोती देवी (60) घायल हो गए। तीनों लोग ट्रैक्टर में सवार होकर निकट स्थित अपने घर जा रहे थे। भिकियासैंण अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल भावेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायल संजय और रमोती देवी का प्राथमिक उपचार सर्जन हरी सिंह ने किया। गंभीर घायल संजय को रामनगर रेफर कर दिया गया है, जबकि रमोती देवी का भिकियासैंण अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया गया है कि छात्र इंटर कालेज गैरखेत में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत था। वह स्कूल से छुट्टी होने पर घर जाने के लिए इस ट्रैक्टर में सवार था। इधर, राजस्व उपनिरीक्षक रोटापानी किरन आर्या ने बताया कि दुर्घटना का कारण अज्ञात है। फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।