फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One crore damage to the municipality due to excessive rain

अतिवृष्टि से पालिका को एक करोड़ की क्षति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
One crore damage to the municipality due to excessive rain
अलमोड़ा में एडम्स स्कूल के नीचे भूस्खलन से हुआ मकान को खतरा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। तीन दिन बाद बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश से नगर क्षेत्र में सभी वार्डों में नुकसान हुआ है। सबसे अधिक एनटीडी, लक्ष्मेश्वर, बद्रेश्वर और दुगालखोला, विवेकानंद पुरी वार्ड में क्षति की सूचना है। शहर में करीब दो दर्जन से अधिक मकानों में मलबा और बरसाती पानी घुस गया है। अतिवृष्टि से पालिका परिषद को करीब एक करोड़ की क्षति होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शहर में पालिका क्षेत्र में तेरह वार्ड हैं। तीन दिन लगातार हुई बारिश से हर वार्ड में रास्तों, दीवारों और नालियों को क्षति पहुंची है। कई स्थानों पर मलबा आने से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं और मोहल्लों, घरों को जाने वाले रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनटीडी, रानीधारा, लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला, बद्रेश्वर क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। नरसिंहबाड़ी, चंपानौला, पांडेखोला में मलबा आने से पैदल रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। वहीं ऊपरी क्षेत्र से बहकर आया मलबा और बरसाती पानी दो दर्जन घरों में घुस गया। इन घरों में लोगों का सामान भी खराब हो गया। आंगनों की दीवार क्षतिग्रस्त होने और मलबा आने से कई घरों को भी खतरा हो गया है।
विज्ञापन

रास्ते खोलने और पानी की निकासी के लिए लगाई छह टीमें
अल्मोड़ा। शहर के मोहल्लों में अतिवृष्टि से बंद हुए रास्तों को खोलने और कई स्थानों पर जमा हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए पालिका परिषद ने छह टीमें गठित की हैं। पालिका के कर्मी रास्ते खोलने और पानी की निकासी को प्राथमिकता दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष और अधिकारियों ने ली क्षति की जानकारी
अल्मोड़ा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, ईओ श्याम सुंदर प्रसाद आदि अधिकारियों ने नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। रानीधारा, चपानौला, चीनाखान, ढूंगाधारा, दुगालखोला आदि वार्डों में क्षति की जानकारी ली। पालिकाध्यक्ष जोशी ने प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ईओ श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि आपदा से पालिका को करीब एक करोड़ रुपये की क्षति होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed