फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One accquitted in Molestation Case

न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने छेड़छाड़ के आरोपी को बरी किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
One accquitted in Molestation Case
अल्मोड़ा। न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा रवि अरोड़ा की अदालत ने छेड़छाड़ के आरोपी कृष्णपाल वर्मा को दोषमुक्त कर बरी कर दिया है।
विज्ञापन

अभियुक्त की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता भगवती पंत और धनंजय साह ने बताया कि आरोपी कृष्णपाल वर्मा निवासी वार्ड नंबर सात रामलीला ग्राउंड सितारगंज के विरुद्ध एक सहायक अध्यापिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 20 जून 2016 को जब वह अल्मोड़ा डायट में प्रशिक्षण ले रही थी तो आरोपी उसके साथ लगातार छेड़छाड़ करता था और जान से मारने की धमकी भी देता था। थाना कोतवाली अल्मोड़ा में आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354 , 354 ( ए ) और 506 में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा की अदालत में हुई और अभियोजन द्वारा आठ गवाह कोर्ट में पेश किए गए। पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों के परिशीलन कर कोर्ट ने अभियुक्त कृष्णपाल वर्मा को आरोप से दोषमुक्त कर बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed