फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Old Schools in Syaldey Almora

Almora News: छत से टपक रहा पानी, बरामदे में चल रहीं कक्षाएं

Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Old Schools in Syaldey Almora
स्याल्दे का अटल उत्कृष्ट विद्यालय सराईखेत। संवाद
अल्मोड़ा/स्याल्दे। स्याल्दे विकासखंड में 13 सरकारी प्राथमिक स्कूलों के भवन जर्जर हैं जिनके गिरने का खतरा है। स्कूलों की हालत ऐसी है कि हल्की बारिश में भी छत से पानी टपक रहा है और बरामदे में बैठकर विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही है। दीवारों पर दरार पड़ने से इनके गिरने का खतरा बना है लेकिन सुधारीकरण और नवनिर्माण के प्रयास नहीं हुए। ऐसे में मानसूनकाल शुरू होते ही विद्यार्थी और शिक्षक परेशान हैं तो अभिभावकों अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं।
विज्ञापन

स्याल्दे विकासखंड के 13 जर्जर प्राथमिक विद्यालयों ने सरकारी शिक्षा की बेहतरी के दावों को खोखला साबित किया है। हैरानी की बात यह है कि विकासखंड मुख्यालय के विद्यालय की हालत सबसे खराब है। इन विद्यालय भवनों की छत और दीवारों पर दरारें पड़ने से इनके गिरने का खतरा बना है। ऐसे में 350 से अधिक विद्यार्थी इन विद्यालयों में जान जोखिम में डालकर पढ़ने के लिए मजबूर हैं। स्कूल प्रबंधन ने चार साल में 12 से अधिक बार इन विद्यालयों के सुधारीकरण और नवनिर्माण का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा। उनके स्तर से प्रस्ताव शासन स्तर पर भी पहुंचा है लेकिन यह सरकारी फाइल में धूल फांक रहा है।
विज्ञापन





इन स्कूलों के भवन हैं जर्जर
राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्याल्दे, तोलबुधानी, कुलांटेश्वर, सराईखेत, कलियालिगुड़, चिंतोली, देवाढौन, भ्याटी, पटलगांव, चितौड़खाल, उपराड़ी, चम्याड़ीगांजा, जैराज।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकासखंड स्याल्दे के तहत जर्जर विद्यालयों भवनों के सुधारीकरण और नवनिर्माण का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। बजट न मिलने से यह संभव नहीं हो रहा। - वंदना रौतेला, खंड शिक्षाधिकारी, स्याल्दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed