फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nursing students take to the streets to demand a stipend.

Almora News: स्टाइपेंड की मांग के लिए सड़कों पर उतरे नर्सिंग छात्र

Mon, 21 Sep 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nursing students take to the streets to demand a stipend.
अल्मोड़ा में जुलूस निकालते नर्सिंग के छात्र-छात्राएं।
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले बीएससी नर्सिंग के छात्र अनिवार्य इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग के लिए सोमवार को सड़कों पर उतर आए। राजकीय नर्सिंग कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर सरकार की वायदाखिलाफी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देने के बाद छात्रों ने शिखर तिराहे तक विशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि अस्पतालों में नियमित सेवाएं देने के बावजूद उन्हें हक से महरूम रखा जा रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने के दौरान हुई सभा में छात्र-छात्राओं ने सरकार और शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि जुलाई 2023 में देहरादून और हल्द्वानी सहित पूरे प्रदेश के नर्सिंग छात्रों ने इस मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया था। इसके बाद फरवरी 2024 में शासन स्तर पर स्टाइपेंड देने की प्रक्रिया शुरू करने का दिलासा दिया गया। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर सभी नर्सिंग कॉलेजों से छात्रों का डेटा भी जुटाया गया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया था लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी नतीजा सिफर रहा जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि छह महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पतालों में डॉक्टरों की तरह ही नियमित शिफ्ट करते हैं। मरीजों की देखभाल से लेकर हर गंभीर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हैं। ऐसे में बिना किसी आर्थिक भत्ते के उनसे काम कराना पूरी तरह से अन्याय है। छात्रों ने दो टूक कहा कि जब तक सरकार स्टाइपेंड जारी करने का शासनादेश जारी नहीं करती, उनका आंदोलन थमने वाला नहीं है। जुलूस और धरने में आयुष, सक्षम, शुभम, कनिष्का, दीक्षा, गर्विता, हर्षिता, आकांक्षा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स की तर्ज पर 13,150 देने की मांग
नर्सिंग छात्रों ने केंद्रीय संदर्भ का हवाला देते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के छह जुलाई 2022 के आदेश के बाद एम्स नई दिल्ली में बीएससी नर्सिंग छात्रों का इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाकर 13,150 रुपये प्रतिमाह किया जा चुका है। इसी आधार पर उत्तराखंड के छात्र भी प्रतिमाह 13,150 रुपये स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed