फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now a leopard appears in Jakhan Devi, panic among people

अब जाखनदेवी में दिखाई दिया तेंदुआ, लोगों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Now a leopard appears in Jakhan Devi, panic among people
अल्मोड़ा। जिले में लगातार तेंदुओं के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार देर रात जाखनखोला क्षेत्र में सही शाम तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल रहा। वहीं इससे पूर्व अन्य इलाकों में भी एक साथ कई तेंदुए दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

शनिवार देर रात कर्नाटक खोला में एक साथ तीन तेंदुओं की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद हुई। लोगों के हल्ले गुल्ले से तेंदुए भागे। उधर पातालदेवी क्षेत्र में एक साथ चार तेंदुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि तेंदुओं ने पालतू सुअर को भी उठा लिया। रविवार शाम थपलिया में लोगों ने एक साथ तीन तेंदुए देखे। अब सोमवार की देर शाम पांडेखोला में भी तेंदुआ दिखाई दिया। यहां भी घरों के पास आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया। लोगों के हल्ला करने के बाद तेंदुआ भाग निकला नगर क्षेत्र में ही लगातार दिखाई दे रहे तेंदुओं से दहशत का माहौल है। रात में लोग जरूरी कामों के बीच भी घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। विभिन्न रिहायसी इलाकों में दिख रहे तेंदुओं से लोगों में भय का माहौल है। स्थानी लोग लगातार वन विभाग से तेंदुओं से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। इधर मंगलवार को वन विभाग ने कर्नाटकखोला में पिंजरा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed