फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Ultrasound In Women Hospital

Almora News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप, जिला अस्पताल में मिल रही तारीख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
No Ultrasound In Women Hospital
02 से 03 दिन बाद हो रहे हैं मरीजों और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड्र
विज्ञापन


अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते अल्ट्रासाउंड ठप हैं और जिला अस्पताल में भीड़ अधिक होने से तारीख मिल रही है। दो से तीन दिन बाद मरीजों और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। ऐसे में उनके लिए अल्ट्रासाउंड कराना चुनौती बन गया है।
महिला अस्पताल में बीते एक माह से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके हैं। यहां हर रोज पहुंचने वाली 40 से 50 गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था जिला अस्पताल में की गई है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर मरीजों के साथ ही गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी है। यहां हर रोज 30 से 40 मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। इन हालात में गर्भवतियों और मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दो से तीन दिन जिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बेस में उमड़ रही है मरीजों की भीड़
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल और बेस अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा है। जिला अस्पताल में भीड़ अधिक होने से कई मरीजों को बेस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां भी भीड़ अधिक होने से कई मरीजों और गर्भवतियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बोले मरीज
मुझे चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी थी। सुबह से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। अस्पताल बंद होने तक नंबर नहीं आया। अब दूसरे दिन अस्पताल आना होगा।
गंगा देवी, लमगड़ा।
---------------------
पेट दर्द की शिकायत पर अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी गई। भीड़ अधिक होने से अगली तारीख मिली है। अब फिर से शेराघाट से जिला मुख्यालय पहुंचना होगा।
मंजू देवी, शेराघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed