{"_id":"6320c81579aaa556165312d7","slug":"no-dda-in-almora-almora-news-hld4756093166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
अल्मोड़ा मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देते सर्वदलीय संघर्ष समिति ।संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को खत्म करने के लिए सर्व दलीय संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवंबर 2017 को समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था। इससे जनता की परेशानी बढ़ गई है। नगर निकायों की आय कम हो गई है। नया मकान बनाने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण को समाप्त किया जाए।
कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे ने संचालन किया। धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, ललित मोहन पंत, राजू गिरी, हेम जोशी, ललित मोहन जोशी, प्रताप सत्याल, सभासद हेम तिवारी, एनडी पांडेय, ललित मोहन पंत, अख्तर हुसैन, गोपाल चौहान, नवीन जोशी आदि बैठे।