फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Panchayat Bhawan Soon

Almora News: 1.81 करोड़ रुपये से बन रहा नगर पंचायत का भवन

Tue, 01 Jul 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 01 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
New Panchayat Bhawan Soon
70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा, तीन महीने के भीतर तैयार होने की उम्मीद
विज्ञापन

गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत गरुड़ को जल्द अपना भवन मिलने वाला है। 1.81 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे भवन का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो गया है। आगामी तीन महीनों के भीतर भवन बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

गरुड़ में पिछले जनवरी में पहली नगर पंचायत का गठन हुआ था। बाजार और आसपास के गांवों को मिलाकर नगर पंचायत बनाई गई है। गठन के एक साल के भीतर ही नगर पंचायत अपने खुद के भवन का निर्माण कार्य पूरा करवाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। ईओ अनुज कुमार ने बताया कि भवन में स्टाफ रूम, स्टोर रुम, अधिशासी अधिकारी कक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष कक्ष, मीटिंग हॉल और शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर पंचायत के चुनाव से पूर्व ही भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया था। सितंबर तक भवन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed