{"_id":"5707fb9c4f1c1b8171c8115a","slug":"national-open-karate-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद के बहुउद्देशीय भवन में सीएमए कप राष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता शुरू हो गई है। देश के विभिन्न प्रांतों से खिलाड़ी यहां पहुंचने लगे हैं। खिलाड़ियों ने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के नरेंद्र मोर का स्वागत किया।
विज्ञापन
पहले दिन प्रारंभिक मुकाबले हुए। मार्शल आर्ट प्रमोशन कमेटी और उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन कल नौ अप्रैल को एसएसबी सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक श्याम सिंह करेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया है। ओलंपिक एसोसिएशन के नरेंद्र मोर भी यहां पहुंचे हैं, उनका कराटे खिलाड़ियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय कराटे महासंघ की रैफरी काउंसिल के चेयरमैन हसरत अली खान और वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के एशिया अध्यक्ष हनुमंत रावत भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव रेफरी सतीश जोशी ने बताया कि एसएसबी का बैंड उद्घाटन पर प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, सीईओ एमवीएन रेड्डी विजेताओं को पुरस्कार बांटेंगे।