फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More than 380 potholes in 18 km road

Almora News: 18 किमी सड़क में 380 से अधिक गड्ढे

Wed, 20 Mar 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 20 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
More than 380 potholes in 18 km road

विज्ञापन

अल्मोड़ा। बाराकोट-भनोली मोटर मार्ग का सुधारीकरण न होने से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डामर उखड़ने से सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। स्थिति यह है कि 18 किमी के दायरे में 380 से अधिक गड्ढे हैं। इस वजह से आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यात्री और वाहन चालक इस सड़क पर खतरे के बीच सफर कर रहे हैं, लेकिन इसके सुधारीकरण के प्रयास नहीं हो रहे।



18 किमी लंबी बाराकोट-भनोली सड़क बाराकोट, जमाड़, चगेठी, पव्वाखान, डुंगरा आदि क्षेत्रों को जोड़ती है। इस मार्ग से हल्द्वानी, अल्मोड़ा के लिए सैकड़ों यात्री वाहन आवाजाही करते हैं। डामर उखड़ने से सड़क बदहाल हो गई है। 18 किमी दायरे में 380 से अधिक गड्ढे खतरे का सबब बने हैं। इन गड्ढों के बीच दो पहिया वाहन रपटने से बीते एक माह में 12 से अधिक चालक चोटिल हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार बदहाल हो रही इस सड़क पर खतरे के बीच सफर हो रहा है, मगर जिम्मेदार विभाग इससे अंजान बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन



कोट
सड़क में जल्द ही पेचवर्क किया जाएगा। समय-समय पर सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जाता है।

- जीएस बिष्ट जेई, पीएमजीएसवाई, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed