{"_id":"650c83d5dadd3ff67b0dea8a","slug":"more-post-vacant-in-almora-almora-news-c-232-1-shld1002-3202-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: समाज कल्याण विभाग में आधे पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: समाज कल्याण विभाग में आधे पद खाली
Thu, 21 Sep 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में समाज कल्याण विभाग कर्मियों की भारी कमी से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों सहित अधिकतर पद खाली हैं। ऐसे में विभाग परेशान है तो लोगों तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना उसके लिए चुनौती बन रहा है।
समाज कल्याण विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के 25 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 12 पद खाली हैं। अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी का पद दो साल से नहीं भरा जा सका है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी के सृजित 11 पदों में से केवल चार अधिकारियों पर ही पूरे जिले की जिम्मेदारी है।
सहायक लेखाकार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की भी यहां तैनाती नहीं हो सकी है। कर्मियों की कमी के कारण विभागीय अधिकारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। इससे जनता समेत विभागीय अधिकारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पात्र लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
पदनाम स्वीकृत पद रिक्त पद
अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी 1 1
सहायक समाज कल्याण अधिकारी 11 7
वरिष्ठ सहायक 3 1
सहायक लेखाकार 1 1
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी 1 1
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 1 1
कार्मिकों की कमी के बावजूद अधिकतम पात्र लोगों तक हर योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। खाली पदों पर नियुक्ति शासन स्तर पर ही संभव है। - आराधना त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्मोड़ा।