फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   An idol of Goddess Bhagwati made from the banana tree.

Almora News: कदली वृक्ष से बनी मां भगवती की प्रतिमा

Tue, 01 Sep 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 01 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
An idol of Goddess Bhagwati made from the banana tree.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत छानी ल्वेशाल में चल रहे श्री भगवती एवं सातूं-आठू पूजा महोत्सव का दसवां दिन धार्मिक आस्था और कुमाऊंनी संस्कृति के रंग में सराबोर रहा।
विज्ञापन

सुबह विधि-विधान से कदली वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ग्रामीणों और महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा के बाद कदली वृक्ष को मां भगवती मंदिर ले जाया गया, जहां केले के वृक्ष से मां भगवती की प्रतिमा तैयार कर विधिवत स्थापित की गई। इस दौरान मां भगवती के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी परिधान में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
रात में मंदिर में विशेष पूजन-अनुष्ठान के साथ लोकगाथाओं और भक्ति गीतों के माध्यम से मां भगवती का आवाहन किया गया। एक सितंबर को महापूजा और भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति और ग्राम प्रधान मीनाक्षी दोसाद ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लेने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed