{"_id":"6a95d989df7e01799904820e","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-almora-due-to-silt-in-the-kosi-river-almora-news-c-232-1-shld1002-148057-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कोसी में सिल्ट आने से अल्मोड़ा में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कोसी में सिल्ट आने से अल्मोड़ा में गहराया पेयजल संकट
Tue, 01 Sep 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मूसलाधार बारिश के बाद कोसी नदी में भारी मात्रा में सिल्ट (गाद) आने से जल संस्थान की पंपिंग व्यवस्था करीब साढ़े 12 घंटे तक ठप रही। इसके चलते नगर के प्रमुख जलाशयों में पानी नहीं पहुंच सका और कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार रात कोसी नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र और आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश के कारण नदी में बड़ी मात्रा में सिल्ट बहकर आ गई। सिल्ट का स्तर बढ़ने पर पंपों में खराबी और नुकसान की आशंका को देखते हुए पंपिंग बंद करनी पड़ी। सोमवार सुबह तीन बजे से शाम 3:30 बजे तक पंपिंग पूरी तरह बाधित रही।
पंपिंग बंद होने से एडम्स, सर्किट हाउस, पातालदेवी, कंकरकोठी, करबला, पपरसली और कसारदेवी समेत कई जलाशयों में पानी नहीं पहुंच पाया। जलाशयों के खाली रहने से उनसे जुड़े रिहायशी क्षेत्रों में पेयजल संकट बढ़ गया।
विज्ञापन
देर शाम नदी में सिल्ट कम होने और पानी साफ होने के बाद पंपिंग दोबारा शुरू कर दी गई। विभाग ने जलाशयों को भरने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार तक प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
सिल्ट आने से सुबह तीन बजे से शाम 3:30 बजे तक पंप नहीं चले। पानी साफ होने पर पंपिंग शुरू कर दी गई है। नगर के जलाशयों को जलापूर्ति की जाएगी।
अर्जुन सिंह नेगी, जेई जल संस्थान अल्मोड़ा