फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More OPD in District Hospital Almora

अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रोगियों से पैक, ओपीडी 500 के पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
More OPD in District Hospital Almora
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़।सवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच जिले में बीमारी का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोग सर्दी-जुकाम, टायफाइड, वायरल, सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं जिससे अस्पतालों में रोगियों का दबाव बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में सोमवार को रोगियों की भीड़ रही। हालात यह रहे कि ओपीडी भी 500 के पार पहुंच गई और पंजीकरण की पर्ची के लिए भी लोगों को लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आम तौर पर करीब 350 मरीज रोज उपचार कराने आते हैं लेकिन सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 500 के पार पहुंच गई। पर्ची काउंटर पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। पर्ची लेने के लिए उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ा। किसी तरह हाथ में पर्ची मिलने के बावजूद मरीजों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रोगियों का दबाव बढ़ने से डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी खासी भीड़ रही। उन्हें अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा ने कहा कि इन दिनों बीमारी बढ़ने से रोगियों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी बढ़ने से अस्पताल में दबाव बढ़ गया है। लोगों को ठंड के मौसम में सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्टी, दस्त के मरीज बढ़े
अल्मोड़ा। पीएमएस डॉ. पीके सिन्हा ने कहा कि इन दिनों वायरल, टायफाइड के साथ ही उल्टी, दस्त के मरीज भी बढ़े हैं। कहा कि ठंड के मौसम में कई बीमारियां लोगों को घेर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि उल्टी-दस्त से ग्रसित 15 से अधिक मरीज रोज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

अल्ट्रासाउंड कक्ष, लैब के बाहर भी रही भीड़
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों का खासा दबाव रहा। ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष समेत अल्ट्रासाउंड कक्ष और लैब के बाहर भी मरीजों की लाइन लगी रही। तकनीशियन से लेकर वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भी व्यवस्था बनाने के लिए खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed